मुरारी देवी की सड़क के लिए अपनी भूमि दान देने वाले दानकर्ताओं के साथ अधिकारी और अन्य। स्त्रोत
सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत हल्यातर के बुराहली गांव के 15 परिवारों ने करीब तीन बीघा मिलकीयत भूमि बुराहली-चढ़ीधार-मुरारी देवी सड़क के लिए दान दी है। रिवालसर के नायब तहसीलदार कृष्ण चंद्र शर्मा ने दान अभिलेख के कागजात तैयार करके दान की हुई भूमि को लोक निर्माण विभाग के नाम पंजीकृत किया।
इस सड़क का निर्माण चढ़ीधार से मुरारी देवी और बुराहली तक किया जाएगा। चढ़ीधार से मुरारी देवी तक वन विभाग की क्लीयरेंस भी मिल चुकी है। सड़क पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। दानी सज्जनों का कहना है कि उन्होंने अपनी आस्था के चलते माता मुरारी देवी के हजारों भक्तों के लिए सड़क निर्माण में अपनी भूमि विभाग के नाम की है। विभाग से आग्रह है कि जल्द सड़क का निर्माण किया जाए। इस मौके समाजसेवी जय सिंह ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी का भी लोगों ने इस कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया है।
...
पंचायत के बुराहली गांव के 15 परिवारों ने माता मुरारी देवी सड़क के लिए अपनी भूमि दान की है। जल्द सड़क का निर्माण कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी।
-कृष्ण चंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार रिवालसर