फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डोभाधार स्कूल को फिर नहीं मिला जेबीटी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। प्राथमिक शिक्षा खंड सराज-1 के तहत प्राइमरी स्कूल डोभाधार बिना शिक्षक चल रहा है। स्कूल में नौ छात्र प्राइमरी और छह प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। इस स्कूल में लंबे अरसे से शिक्षक नहीं है। सरकार ने पिछले दिनों स्कूल के लिए एक जेबीटी के ऑर्डर किए थे लेकिन वह कोर्ट चला गया। इस कारण स्कूल को प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए शिक्षक ही चला रहे हैं। इस सप्ताह डिप्टी डायरेक्टर मंडी की ओर से जारी जेबीटी की नियुक्ति लिस्ट में भी स्कूल को कोई शिक्षक नहीं मिला है। स्थायी शिक्षक न मिलने पर अभिभावकों और एसएमसी ने डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। एसएमसी अध्यक्ष योगराज ने बताया कि स्कूल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए खोला गया है जहां से दूसरे प्राइमरी स्कूल आठ से दस किलोमीटर दूर हैं। शिक्षक न होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। बीपीईओ सराज-1 लाल सिंह ने बताया कि डोभाधार स्कूल के लिए स्थायी शिक्षक के आदेश न होने तक प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें