फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रेरित करें अधिकारी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रशासन गंभीर है। इसके लिए नगर नियोजन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी उनके कार्यालय में भवन का नक्शा पास करवाने के लिए आए, उन्हें सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जरूर जागरूक करें। शिक्षा उपनिदेशक को भी निर्देश दिए कि स्कूलों में सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक करें। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि सुरक्षित भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण कर रहे राज मिस्त्रियों का जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए अभी तक 450 मिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। एडीसी ने ये आदेश और जानकारी वीरवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की बैठक में दी। यह बैठक सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति सितंबर से चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें डीडीएमए के समर्थ कार्यक्रम के तहत लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाना है। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा करते हुए एडीसी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बताया कि दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्रामसभाओं में लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए उन्होेंने जिला लोक संपर्क अधिकारी को प्रचार की विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त एचएस राणा, जिला विकास अधिकारी जीसी पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, परियोजना अधिकारी टीसीपी लेखराम, उपनिदेशक शिक्षा विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें