सुंदरनगर(मंडी)। सेरी कोठी पंचायत निवासी एक महिला ने पति और सास पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने कहा है कि उसका विवाह करीब 14 वर्ष पहले हुआ है। उस समय से उसके पति और सास उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करते हैं। उसने पंचायत और पुलिस में शिकायत दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। 21 अगस्त को भी पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके कारण उसे भागकर पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी नानक चंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।