सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीए अंतिम वर्ष वार्षिक परीक्षा-2026 की टॉप-10 मेरिट सूची जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने बीए अंतिम वर्ष वार्षिक परीक्षा-2026 की टॉप-10 मेरिट सूची जारी कर दी है। इस वर्ष सराज के लंबाथाच स्थित राजकीय महाविद्यालय की छात्रा दीया ने 8.85 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर नम्रता रहीं, जिन्होंने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से 8.80 सीजीपीए प्राप्त किया। वहीं वंशिका ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से 8.79 सीजीपीए हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेरिट सूची में कुल्लू जिले का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 में कुल्लू के चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसके अलावा मंडी, सराज, निहरी, सुंदरनगर, सरकाघाट और लड़भड़ोल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टॉप-10 मेरिट सूची
| क्रम | नाम | महाविद्यालय |
| 1 | दीया | राजकीय महाविद्यालय सराज (लंबाथाच)
| 2 | नम्रता | वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी
| 3 | वंशिका | राजकीय महाविद्यालय, कुल्लू
| 4 | प्रेरणा | राजकीय महाविद्यालय, निहरी
| 5 | पायल | राजकीय महाविद्यालय, कुल्लू
| 6 | अदिति | राजकीय महाविद्यालय, कुल्लू
| 7 | अंशिका ठाकुर | एमएलएसएम कॉलेज, सुंदरनगर
| 8 | आंचल ठाकुर | राजकीय महाविद्यालय, कुल्लू
| 9 | रोहित शर्मा | आरएनटी राजकीय महाविद्यालय, सरकाघाट
| 10 | पल्लवी | राजकीय महाविद्यालय, लड़भड़ोल (8.60 सीजीपीए)