फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज में पटाखे बेचने के स्थान तय

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग/गोहर(मंडी)। सराज में दिवाली पर्व को लेकर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय हो गए हैं। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बगस्याड़ के पटाखे विक्रेता जवाल खड्ड से मंडी रोड की तरफ, थुनाग के विक्रेता तहसील कार्यालय के समीप मैदान में, जंजैहली में ग्राम पंचायत के बाहर मैदान में, छतरी में वर्षालय से ब्रयोगी रोड की तरफ तथा सेक्टर 17 छतरी खड्ड की तरफ ही बेच सकेंगे। इनके अलावा अन्य स्थानों पर पटाखे बेचने के लिए प्रतिबंध रहेगा। सभी पटाखे विक्रताओं को वैध लाइसेंस लेना होगा। 10 से 13 नवंबर तक पटाखे बेचने के इच्छुक दुकानदार दो फोटो व 500 रुपये शुल्क अदा कर आवेदन कर सकते हैं। दिवाली पर पटाखे व आतिशबाजी के लिए रात 8 से 10 बजे तक समय रहेगा। एसडीएम ने सभी लोगों से दिवाली के दौरान कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें