फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के लिए सरिया ढुलाई कर रहा हाइड्रा पलटा

विज्ञापन
सुंदरनगर के जड़ोल में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से क्षतिग्रस्त हुआ हाइड्रा(क्रेन) - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। चंडीगढ-मनाली हाईवे पर निर्माणाधीन फोरलेन पर जड़ोल में सरिया की ढुलाई कर रहा हाइड्रा (क्रेन) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे जड़ोल में फोरलेन निर्माण के दौरान सीगल इंडिया कंपनी का एक हाइड्रा डंगे में लगने वाले सरिया की ढुलाई कर रहा था। इसके अगले हिस्से में सरिया का वजन अधिक होने के कारण वह थोड़ी ही दूर चलने के बाद अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में हाइड्रा चालक बिंदर निवासी होशियारपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि कुछ समय के लिए यातायात भी बंद हो गया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें