पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियून के छात्र दिवांशु का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक बिलासपुर में आयोजित होगी, जिसमें दिवांशु मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
प्रधानाचार्य रीना चौधरी ने दिवांशु की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। छात्र की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और पीटीए पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।