फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जय देवी में श्मशानघाट पर विवाद, डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत जय देवी में निर्माणाधीन सार्वजनिक श्मशानघाट और पंचायत के कुछ लोगों की ओर से सरकारी भूमि पर बनाए गए श्मशानघाट को लेकर पंचायत और लोगों के बीच तकरार डीसी मंडी तक पहुंच गई है। इसी को लेकर गांववासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपकर श्मशानघाट के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चुनिंदा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त मंडी ने ज्ञापन को विकास खंड अधिकारी धनोटू को प्रेषित करते हुए सार्वजनिक कार्य में बाधा पहुंचाने की सूरत में विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को विकास खंड धनोटू की टीम मौके का मुआयना किया।
ग्राम पंचायत जयदेवी की प्रधान पवनी देवी का कहना है कि पंचायत की ओर से सार्वजनिक श्मशानघाट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीसी मंडी ही अब इस पर कोई कार्रवाई करें। विकास खंड अधिकारी रमा सूद ने कहा कि डीसी मंडी से मिले पत्र के आधार पर वीरवार को मौके का दौरा किया गया है। रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें