फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकार को दी गई मंदिर भूमि को वापस लेने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के नरोला स्थित शिव मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार को स्थानांतरित की गई मंदिर भूमि को वापस लेने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी का गठन 27 जून 2025 को नए सिरे से किया है। उसमें टेनेंसी रिफॉर्म एक्ट 1972 (हिमाचल प्रदेश में कृषि भूमि पर काश्तकारी और भूमि सुधारों को व्यवस्थित करने के लिए बनाया एक कानून) के तहत भूमि को सरकार को स्थानांतरित किया है। लेकिन नई कमेटी उस जमीन को वापस लेने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कमेटी ने उपायुक्त मंडी को एक मांग पत्र के माध्यम से पुनर्विचार कर इस भूमि को मंदिर निर्माण कमेटी को वापस करने की अपील की है। बैठक में कमेटी प्रधान सहित राजेंद्र कुमार, जगदीश चंद, ऋषि शर्मा, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें