फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान जरल में पोषण विकारों पर किया मंथन

विज्ञापन
पंडोह में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मौजूद प्रतिभागी। स्त्रोत्- विभाग
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान जरल (पंडोह) में वीरवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार न्यूट्री कॉन 2026 पोषण संबंधी विकारों के लिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. वैद्य केएस धीमान, एनसीआईएसएम के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीएल मेहरा, संस्थान प्रभारी डॉ. विनीता नेगी ने किया।
विज्ञापन

पहले सत्र में नीति आयोग नई दिल्ली ओएसडीए हेल्थ से आए अतिथि वक्ता डॉ. शोभित ने आयुष मंत्रालय एवं उसकी अनुसंधान परिषदों की ओर से पोषण के क्षेत्र में संचालित अनुसंधान कार्यक्रमों की जानकारी दी।
द्वितीय अतिथि वक्ता जयपुर से आए डॉ. हरीश भाकुनी ने कहा कि कुपोषण, मोटापा, मधुमेह आदि पोषण संबंधी विकारों की चिकित्सा में आयुर्वेद आधारित पथ्य जैसे जौ, आंवला, अदरक एवं मूंग के प्रयोग से संबंधित वैज्ञानिक शोध प्रस्तुत किए। सत्र के सह-अध्यक्ष डॉ. ओम राज शर्मा ने भारत में पोषण संबंधी विकारों की बढ़ती दरों के संदर्भ में आयुर्वेदिक आहार नियमावली एवं स्थानीय पारंपरिक आहार की महत्ता को रेखांकित किया। लगभग 26 प्रतिभागियों ने अपनी मौखिक प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें