फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शुक्रवार को महिला विकास प्रकोष्ठ एवं आंतरिक शिकायत समिति की ओर से महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकारों, कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। महिला विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ममता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. सूर्या रश्मि रावत ने पॉश अधिनियम-2013 की जानकारी दी। बल्ह की उपमंडलाधिकारी स्मृतिका अमर नेगी ने साइबर अपराध और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। अधिवक्ता एवं बाल कल्याण समिति मंडी की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने लैंगिक समानता पर बल दिया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से आत्मसम्मान और महिला अधिकारों का संदेश दिया। कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने शिक्षा और समान अवसरों को सशक्तिकरण का आधार बताया। कुलसचिव शशि पाल नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें