फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 07 Jan 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
टिहरा क्षेत्र के अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाते विध
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। अवाहदेवी टिहरा से चंडीगढ़ के लिए मंगलवार को परिवहन निगम की सीधी बस सेवा शुरू की गई। बस को विधायक सुरेश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस से धर्मपुर व भोरंज विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। यह बस अवाहदेवी से वाया बस्सी-लदरौर होकर चलने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को चंडीगढ़ तक सफर के लिए अब सीधा विकल्प मिलेगा। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। इस नई सौगात के लिए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें