फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षारंभ के भविष्य में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम : अनुपमा

विज्ञापन
मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में लगे दीक्षारंभ छात्र प्रेरण  कार्यक्रम  में प्रस्तुति देते
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में चल रहा छह दिवसीय छात्र इंडक्शन कार्यक्रम दीक्षारंभ बुधवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त राकेश कपूर विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट अतिथि डीके शर्मा ने शिरकत की। समारोह में हिमाचल प्रदेश संस्कृति शोध संस्थान और रंग मंडल के प्रशिक्षु कलाकारों द्वारा एक और द्रोणाचार्य नाटक का मंचन किया। समारोह में एसपीयू मंडी की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस आयोजन के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाते हैं, बल्कि संकाय सदस्यों और शिक्षकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया। 21 से 27 सितंबर तक चले इस दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को नए वातावरण में समायोजित करना और सहज महसूस करवाना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छोटी काशी मंडी के विभिन्न दर्शनीय स्थलों की स्थानीय यात्रा भी करवाई गई। इससे विद्यार्थियों ने सराहा गया। वहीं, मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों से कड़ा परिश्रम व समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संयोजक पवन कुमार चांद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें