फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में तीन दिन बाद डिजिटल एक्सरे सेवाएं बहाल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल मरीज को एक्सरे करवाने ले जाता परिजन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। पहले चिकित्सा अधिकारी की तैनाती और अब तीन दिन से ठप पड़ी डिजिटल एक्सरे सेवाएं बहाल हो गई हैं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

100 बिस्तरों वाले अस्पताल में अचानक डिजिटल एक्सरे सेवाएं ठप हो जाने से घटना और दुर्घटना में घायल मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा था। अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली एक्सरे सेवाओं के लिए निजी क्लीनिकों में तीन से पांच सौ रुपये दाम चुकाने पड़ रहे थे। डिजिटल एक्सरे सेवाओं के तकनीशियन के अवकाश पर चले जाने के चलते डिजिटल एक्सरे सेवाओं पर ताला लटक गया था। शुक्रवार को अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवाओं के बहाल होते ही करीब 100 मरीजों को लाभ मिला। इनमें शामिल दंत मरीजों के भी एक्सरे सस्ती दरों पर हो पाए।

...
ओपीडी में भीड़, मिलती रही सुविधा
शुक्रवार को मुख्य ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी, लेकिन उपचार हासिल करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। एक और चिकित्सक डॉ. रिजुल निवासी मंडी के कार्यभार संभालने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा डॉ. प्रियंका, डाॅ. सेजल नायक, डॉ. अंकित और डाॅ. माणिक्य ने 150 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डिजिटल एक्सरे सेवाएं चल पड़ी हैं। तीन अतिरिक्त चिकित्सकों के कार्यभार संभालने से व्यवस्था सुचारु चल रही है। अन्य चिकित्सकों की भी जल्द तैनाती होगी।
-डॉ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें