जिला के कुछ भागों में सत्यापन कार्य धीमी गति से चल रहा है।जिला में करीब 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड का सत्यापन कार्य करवा लिया है। जिला के कुछ भाग स्नो बांड एरिया में होने के कारण यहां एडवांस राशन चला गया है।
इस कारण उपभोक्ता लापरवाही बरतते हुए राशन कार्डों का सत्यापन कार्य नहीं करवा रहे हैं, जबकि सामान्य जगहों में बिना सत्यापन सस्ता राशन न मिलने की सूरत पर उपभोक्ता धड़ाधड़ सत्यापन के लिए पहुंच रहे हैं। जिला के सुंदरनगर, बल्ह, करसोग और गोहर खंड में 80 प्रतिशत, सिराज, सदर, सरकाघाट में 75 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर और द्रंग में 70 प्रतिशत राशन कार्ड सत्यापन कार्य हो चुका है।
जोगिंद्रनगर और द्रंग क्षेत्र में अब सत्यापन कार्य धीमा पड़ गया है। इस कारण दिक्कतें पेश आ सकती हैं। एक सप्ताह के दौरान बचे हुए सभी बीस प्रतिशत उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड का सत्यापन करवाना होगा अन्यथा उन्हें सस्ता राशन लेने में दिक्कत पेश आ सकती है। जिला में करीब 2,96,108 राशनकार्ड धारक हैं। सत्यापन कार्य को लेकर विभाग ने सभी डिपो होल्डर्स को निर्देश दिए हैं कि गांव में लोगों को राशन कार्ड का सत्यापन करवाने के लिए प्रेरित करें और इस बारे लोगों को जागरूक करें।
फर्जी राशनकार्ड पर लगेगी लगाम
ई-पीडीसी प्रोजेक्ट के वेरिफिकेशन के बाद फर्जी राशन कार्ड पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी। एक ही आधार और एक ही नाम होने पर एक ही व्यक्ति का दूसरा राशन कार्ड नहीं बन पाएगा। कंप्यूटर सिस्टम होने के कारण पहले से एंट्री दिखेगी।
कोट
मंडी जिला में राशन कार्ड सत्यापन कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बीस प्रतिशत कार्य होना बाकी है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अपने राशन कार्ड का सत्यापन करवाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए।
-मिलाप शांडिल, डीएफएससी मंडी