जोगिंद्रनगर (मंडी)। शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य मनीष कोड़ा ने कहा कि डिजिटल शिक्षा अभ्यर्थियों को मिले नए अनुभव से भविष्य में नवाचार ला रही हैं। इससे अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा परीक्षा में अपने विवेक से सफलता के आयाम छू रहे हैं। कंप्यूटर पाठ्यक्रम के सरल शिक्षण के लिए जोगिंद्रनगर में चल रही पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ।
इस मौके पर शिक्षाविदों में शामिल नरेश कुमार, अखिल सूद, अजय गुलेरिया, अंकुर शर्मा ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूलों में विकसित स्मार्ट क्लास रूम, वर्चुअल कक्षाओं, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी सरलता से इस्तेमाल करने के लिए शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य खजान सिंह ठाकुर ने बताया कि शिक्षा खंड द्रंग प्रथम के 60 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। संवाद