फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिव्यांगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समान पेंशन समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए पूरे देश में समान पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति की सरकाघाट इकाई ने बुधवार को मासिक बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार पर दिव्यांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष हरिदास कौशल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद समिति ने एसडीएम (ना.) सरकाघाट के माध्यम से जिला प्रशासन, प्रदेश और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। प्रदेश महासचिव रमेश चंद भारद्वाज ने कहा कि पूरे देश में दिव्यांगों के लिए एक समान पेंशन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे लाभार्थियों और प्रशासन दोनों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूडीआईडी कार्ड को सभी राज्यों व सरकारी-निजी बसों में मान्यता, तहसील स्तर पर ट्रेन पास, सरकाघाट बस अड्डे से अस्पताल तक ई-टैक्सी सुविधा, बसों में ऑनलाइन सीट आरक्षण, गंभीर दिव्यांगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, रुकी सहारा पेंशन बहाल करने तथा संधोल, टिहरा, सरकाघाट, बलद्वाड़ा और धर्मपुर में दिव्यांगता शिविर आयोजित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें