फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की करनी-कथनी में अंतर : कौल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बदार में नुक्कड़ सभा में कहा- भाजपा के झूठे बहकावे में न आएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में दिन-रात का अंतर है। लोग भाजपा के झूठे बहकावे में न आकर योग्य और सक्षम नेतृत्व का चयन कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अपना समर्थन दें। द्रंग के इलाका बदार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कौल ठाकुर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा हमेशा धार्मिक उन्माद फैलाने की रही है जबकि कांग्रेस सांप्रदायिकता में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह अनदेखा किया है। कोई भी बड़ा संस्थान प्रदेश को नहीं दिया। हिमाचल को अपना दूसरा घर बताकर जनता को छलने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। बीती बरसात में प्रदेश में हुई भीषण त्रासदी के दौरान भी कोई वित्तीय मदद नहीं की। आज देश में इस बार पूरी तरह परिवर्तन की लहर देश में चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार सत्तासीन होते ही यहां टूरिज्म को विशेष तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी की नीति और विचारधारा का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर भाजपा की नाकामियों से लोगों को अवगत करवाएं। इस दौरान द्रंग के प्रभारी एवं पीसीसी महासचिव बलविंदर सिंह बबलू ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए धरातल पर दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें