फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में डायरिया की दस्तक, एक बेड पर दो-दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून में बढ़े जलजनित रोग, उल्टी-दस्त के मरीजों से बढ़ा अस्पताल पर दबाव
विज्ञापन

आपातकालीन में पहुंचे 15 मरीजों में डायरिया के शुरुआती लक्षण पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून के बीच जोगिंद्रनगर उपमंडल में डायरिया ने दस्तक दे दी है। सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से हालात ऐसे हो गए हैं कि एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। उल्टी-दस्त और तेज बुखार के बढ़ते मामलों से अस्पताल पर दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित रोगों के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
शुक्रवार को नागरिक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में पहुंचे 15 मरीजों में डायरिया के शुरुआती लक्षण पाए गए। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में भी दस से अधिक मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई। भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्डों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है और नर्सिंग स्टाफ चौबीसों घंटे मरीजों की देखभाल में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक कर रही हैं। लडभड़ोल और चौंतड़ा नागरिक अस्पतालों में भी उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दो वर्ष पहले जोगिंद्रनगर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप सामने आया था। उस दौरान करीब 400 लोग संक्रमित हुए थे और कुछ मरीजों की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त के मरीजों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं लेकिन अभी तक किसी एक क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज सामने नहीं आए हैं।
बचाव ही सबसे बड़ा उपाय
-उबला हुआ या शुद्ध पेयजल ही पीएं।
-खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
-भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं
-उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का सेवन करें और चिकित्सक से संपर्क करें
-बच्चों और बुजुर्गों में लक्षण दिखाई देने पर इलाज में बिल्कुल देरी न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें