मंडी। जिला मंडी शतरंज संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग और सीनियर ओपन वर्ग की तीन शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। चीफ आर्बिटर राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को चिटिंग करने का दोषी पाते हुए अयोग्य घोषित किया। सीनियर वर्ग में धीरज प्रथम, किशन द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। 10 स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूर्यांश प्रथम, अर्नव द्वितीय और काश्वी तृतीय रहे। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में अर्नव ठाकुर प्रथम, रितेश भारद्वाज द्वितीय और दिव्यांश धीमान तृतीय रहे। इन्हें संघ ने सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष जीत राम ठाकुर, सत्यप्रकाश शर्मा और सचिव देशराज शर्मा ने कोविड-19 के दौर में चल रही संघ की गतिविधियों पर खुशी जताई। कहा कि पिछले मार्च माह से जिला मंडी शतरंज संघ लगातार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिताएं नि:शुल्क करवाता आया है। उधर विश्व रिकॉर्ड धारक चैस मैराथन हंसराज ठाकुर ने बताया कि जिला मंडी शतरंज संघ प्रदेश में शतरंज खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है।
000