सुंदरनगर में सीसे स्कूल सावल के नवनिर्मित कला मंच का उद्घाटन करते विधायक राकेश जंवाल।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जंवाल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत जरल (सौल) का दौरा कर 38 लाख से बनी धारली से बलग सड़क, 9 लाख से बनी धारली से बसाहू सड़क और उठाऊ पेयजल योजना देहरा का लोकार्पण किया।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सावल के 5 लाख की लागत से नवनिर्मित कला मंच एवं कमरे, 71 लाख की लागत से बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और 4 लाख से बने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला धारली के प्रथम तल कमरे का उद्घाटन किया।
विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि गांव के विकास को भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार विशेष तवज्जो दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर रोपड़ी के पास रेन शेल्टर बनाने, देहरा सराय के लिए 2 लाख, सालव स्कूल के हाल के लिए 3 लाख, कागरी से वाया जरल जेगली सड़क को मुख्यमंत्री सड़क योजना में डालने और जरल बाड़ा देव सराय के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बीडीसी चेयरमैन राजकुमार, जिला परिषद सदस्य अंजू, पंचायत प्रधान गगन शर्मा, उप प्रधान दिलीप कुमार, घनश्याम वर्मा, देसराज ठाकुर, सीताराम, युवराज, पवन कुमार और नारायण दास आदि मौजूद रहे। संवाद