मंडी। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर की ओर से मंडी में मंगलवार को धरोहर और विरासत की जानकारी और उसके संरक्षण संबंधित विषय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें धर्मशाला की शौर्य और अंजना पठानिया की टीम विजेता बनी है। विजेता टीम दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्पर्धा में शिमला के स्वर्ण पब्लिक हाई स्कूल की भूमिका ठाकुर और अहाता चंदेल, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी की इनायत एवं आयुषी और कांगड़ा की मांटेसरी कैंब्रिज स्कूल की आरुषि तथा वानिका ने भाग लिया। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों और अन्य टीमों को पुरस्कार दिए।
इस अवसर पर मंडी इंटेक के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंडी चैप्टर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में विरासत, संरक्षण की आवश्यकता को बल मिलता है। संवाद