फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा में खेलेंगी धर्मपुर की प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर की छात्रा प्रिया का चयन अंडर-14 वर्ग में राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा ने खंड स्तर से जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश के बनारस में होगी। प्रिया के पिता पृथी चंद बद्दी में कंपनी में कार्य करते हैं। प्रिया का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र ठाकुर, शारीरिक शिक्षक निर्मल प्रकाश और स्टाफ ने स्वागत किया है। प्रिया शारीरिक शिक्षक निर्मल के साथ पांवटा साहिब में कोचिंग लेने के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें