फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक सप्ताह बाद बहाल हुआ धर्मपुर–सरकाघाट मार्ग

विज्ञापन
एक सप्ताह बाद बहाल हुआ धर्मपुर–सरकाघाट मार्ग। संवाद
विज्ञापन
यातायात सुचारु रूप से शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। करीब एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद धर्मपुर–सरकाघाट मुख्य मार्ग को आखिरकार यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। कैंची मोड़ के पास डंगा गिरने से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर किए गए कार्यों के बाद अब इस मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मार्ग बंद रहने के दौरान लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवधि में वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जा रहा था, लेकिन यह मार्ग संकरा और जोखिम भरा होने के कारण लोगों को अतिरिक्त समय और असुविधा झेलनी पड़ रही थी। मार्ग के बहाल होने पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। प्रताप सिंह, भीम सिंह, सतीश कुमार, विशाल कुमार, विमला देवी और संतोष कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। अब मार्ग खुलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सफर भी आसान हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता अशुमन सोनी ने बताया कि विभाग की टीम ने लगातार कार्य करते हुए सड़क को बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें