फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर में शांति और करुणा के संदेश के साथ निकली धम्म पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षुओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की पवित्र संगम स्थली रिवालसर में शुक्रवार को विश्व शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश के साथ धम्म पदयात्रा निकाली गई। भारतीय हिमालयी परिषद नालंदा बौद्ध परंपरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं, भिक्षुणियों, विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एचई लोचेन टुल्कू रिंपोछे ने मुख्य अतिथि और बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण और प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों ने पदयात्रा निकालकर समाज में शांति, अहिंसा, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोचेन टुल्कू रिंपोछे ने कहा कि समाज में प्रेम, करुणा और आपसी सम्मान की भावना मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने नैतिक मूल्यों और मानवता को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। पदयात्रा के समापन पर स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद समर्पण प्रार्थना के माध्यम से कार्यक्रम के पुण्य को समस्त प्राणियों के कल्याण और विश्व शांति के लिए समर्पित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें