फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जोन से देवेंद्र, गोहर जोन से श्याम बने निदेशक

विज्ञापन
मंडी जोन से सीडी सहकारी सभा सीमित गोहर के निदेशक पद के लिए निर्विरोध चुने गए देवेंद्र राणा मां बग? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मंडी जोन से देवेंद्र और गोहर से श्याम को निर्विरोध सीडी सहकारी सभा का निदेशक चुन लिया गया है। दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर स्थित दाड़ी के निदेशक मंडल के चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन की वापसी शनिवार को थी। इसमें सभा के 13 जोन में से मंडी और गोहर जोन से प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। दोनों भाजपा समर्थित हैं।
विज्ञापन

मंडी जोन से निदेशक बने सराज भाजयुमो अध्यक्ष हैं। निदेशक मंडल के चुनावों के लिए 59 लोगों ने नामांकन भरा था। इसमें 27 उम्मीदवारों ने शनिवार को नाम वापस लिए। 11 जोन में अब 30 उम्मीदवारों की आगामी 7 अक्तूबर बुधवार को चुनावी भिड़ंत होगी। 7 अक्तूबर बुधवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। इसमें 15460 सदस्य मतदान का प्रयोग करेंगे। सभा के महाप्रबंधक भिंद्र पाल गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी विजय कुमार होंगे।
...
इनमें होगा मुकाबला
उम्मीदवारों में चैलचौक जोन से शिव प्रकाश, ओम प्रकाश नेगी और सुरेश कुमार आमने सामने होंगे। जंजैहली जोन से जगदीश ठाकुर और कमल चंद राणा के बीच आमने सामने की लड़ाई होगी। बगस्याड जोन से मोहन सिंह, महेंद्र कुमार और इंद्र सिंह ठाकुर चुनावी मैदान में उतरे हैं। बग्गी जोन से सिधु राम व सोहन सिंह एवं गागल जोन सुभाष सैनी, बलदेव सिंह और सोहन सिंह के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

नेरचौक जोन से कर्म सिंह सैनी, दुमन सिंह और जम्वाल एवं जोगिंद्रनगर जोन से इंद्र सिंह, मनजीत, मनोहर और रविंद्र पाल के बीच टक्कर होगी। कोटली जोन से देविंद्र, रवि सिंह और कृष्ण सिंह के बीच और सुंदरनगर जोन से मनोज धीमान और लाल सिंह से भिड़ंत होगी। कनैड जोन से वेद प्रकाश शर्मा, गुरिया राम, विक्रांत ठाकुर और जितेंद्र शर्मा एवं करसोग जोन से जितेंद्र कुमार महाजन और धर्म पाल अपना भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें