करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग में मंगलवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह पटियाल ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मीडिया प्रभारी डॉ. सावित्री देवी ने बताया कि दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र को बेस्ट एथलीट चुना गया, वहीं छात्रा वर्ग में अंकिता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया।
100 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, चेतन द्वितीय, चेतन (प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में देवेंद्र कुमार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, संजीव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में देवेंद्र प्रथम, हिमांशु द्वितीय, मनीष तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में देवेंद्र ने प्रथम, चेतन ने द्वितीय, मनीष ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए जतिन ने प्रथम हासिल किया। लक्ष्य वर्मा ने द्वितीय, तनुष व शुभम ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में चेतन कुमार प्रथम, कणव वर्मा द्वितीय, जितिन एवं रोहित ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में चेतन प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, धर्मेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में हितेश शर्मा पहले, पुनीत दूसरे और आर्यन एवं तुषार तीसरे स्थान पर रहे। शाॅटपुट में तनुष प्रथम, हितेश शर्मा द्वितीय, आर्यन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
महिलाओं के वर्ग में 100 मीटर में साक्षी प्रथम, पुष्पा द्वितीय, मानसी तृतीय रहीं। 200 मीटर में साक्षी प्रथम, मानसी द्वितीय, कोमल तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर में कुसुम प्रथम, स्नेहा द्वितीय, संजना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा प्रथम, समीक्षा द्वितीय, प्रेरणा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में अंशिका प्रथम, विपाशा द्वितीय, कुसुम तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कोमल ने पहला, कुसुम ने दूसरा और रेणुका चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में रेणुका प्रथम, अंकिता द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में अंकिता प्रथम, पूजा द्वितीय, रेणुका तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता प्रथम रहीं। शिल्पा ओबेरॉय द्वितीय, तरुण शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।