फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए देव पशाकोट

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर वासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने के बाद मंडी  की ओर बढ़ते चौहारघाटी के अराध्य
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट दो माह तक परिक्रमा के बाद अब अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी मंडी की ओर रवाना हो गए हैं। देव पशाकोट 26 फरवरी को छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। शुक्रवार को गलू पंचायत के घरोण, छेलण, शनिवार को गुम्मा के खारसा और घटासनी के लखवाण, गवालन गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 20, 21 फरवरी को पधर उपमंडल के उरला स्थित मंदिर में पहुंचेंगे। फिर देवता का रथ अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी पहुंचेगा।
विज्ञापन

देव पशाकोट 31 जनवरी से 13 फरवरी तक जोगिंद्रनगर उपमंडल में भ्रमण कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने के बाद वीरवार दोपहर करीब 3:00 बजे जोगिंद्रनगर से रवाना होकर हराबाग पहुंचे। यहां फूलों की बारिश की गई।
देवता के बड़े दुमंच शेर सिंह, प्रकाश और बड़ा गूर गालू, प्रेम सिंह ने बताया कि करीब दो माह पहले अपने मूल स्थल मठी बजगाण से पैदल भ्रमण के लिए निकले आराध्य देव ने परिक्रमा करते हुए अभी तक 40 से अधिक गांव के बाशिंदों को आशीर्वाद दिया है। देवता के नड़ पवन कुमार, पुजारी जोगिंद्र ने बताया कि 20, 21 फरवरी को उरला स्थित मंदिर में देव पशाकोट के रथ की नए सिरे से सजावट की जाएी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव छोटी काशी मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें