फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नए मंदिर में विराजमान हुए देव गरलोग गहरी

विज्ञापन
काठकुणी शैली से निर्मित देव गरलोग गहरी के भव्य मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में पूजा अर्चना करते पूर् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पांच साल से चल रहे मंदिर निर्माण के संपन्न होते ही देव गरलोग गहरी काष्ठकुणी शैली के भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। तीन दिन तक चले मंदिर के धार्मिक समारोह के दौरान दर्जनों देवी-देवताओं की अप्रत्यक्ष उपस्थिति में देव गरलोग गहरी ने मंदिर में प्रस्थान किया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर के अलावा वर्तमान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी धार्मिक समारोह में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

द्रंग सिरा, उतरशाल, शिवाबदार, स्नोर क्षेत्र से देव कमेटियां मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं। देव कमेटी के प्रधान राम चंद, सचिव अच्छर सिंह ठाकुर, पंचायत उप प्रधान जय सिंह राणा ने बताया कि मंदिर का निर्माण पिछले पांच सालों से चला हुआ था। मंदिर निर्माण पूरा होने पर देव गरलोग गहरी काष्ठकुणी शैली से नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं। मंदिर और सराय के निर्माण में लगभग एक करोड़ की राशि खर्च हुई। रविवार को तीन दिन तक चला धार्मिक समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें