फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महंगाई के बीच धनतेरस पर खूब हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषणों के साथ कांसा और पीतल के बर्तनों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर्व से पहले धनतेरस पर जोगिंद्रनगर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। सराफा बाजार से लेकर कांसा, पीतल और स्टील के बर्तनों की दुकानों तक सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। एक ही दिन में लाखों रुपये का कारोबार होने से स्वर्णकारों और बर्तन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे।
शहर के मुख्य बाजार, मंदिर रोड और बस अड्डे के आसपास स्थित स्वर्णकारों की दुकानों में लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। इसके अलावा ग्राहकों ने दिवाली के उपहार भी खरीदे। स्वर्णकार हरीश सोनी, विजय सोनी और अश्वनी सोनी ने बताया कि आभूषणों के दामों में उछाल के बावजूद खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में भी विशेष छूट दी गई। बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब एक लाख 35 हजार रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों में भी खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने कांसे और पीतल के बर्तनों की खरीदारी में विशेष दिलचस्पी दिखाई। शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपनी परंपरा के अनुसार नए बर्तन खरीदे। बर्तन विक्रेता प्रमोद कुमार, कृष्ण और विष्णु शर्मा ने बताया कि कांसा और पीतल के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। स्टील के बर्तनों की भी अच्छी मांग रही। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें