उपायुक्त अपूर्व देवगन सिल्हबुधाणी के दौरे पर निरीक्षण करते हुए। स्त्रोत विभाग
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ मंडी जिले के दूरस्थ क्षेत्र सुधार और सिल्हबुधाणी का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने बरसात से हुए व्यापक नुकसान के बाद चल रहे राहत एवं बहाली कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी पुनर्बहाली कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और मौजूदा राहत गतिविधियों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
एसडीएम पधर को निर्देश दिया कि वह इस क्षेत्र का नियमित दौरा सुनिश्चित करें। दौरे के दौरान जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, खंड विकास अधिकारी पधर विनय चौहान तथा क्षेत्र के पटवारी और पंचायत सचिव मौजूद रहे। संवाद