सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्
सरकाघाट (मंडी)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही और रखोटा में जलशक्ति विभाग की 15 करोड़ की तीन पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द पूरा कर के जनता को समर्पित किया जाएगा। रखोटा के पंचायत घर परिसर में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम से पहले उप-मुख्यमंत्री ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही में 2.92 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना नवाही, बैहल, जुकैण के पुनर्निर्माण,जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बलद्वाड़ा भदरोता व गोपालपुर के लिए 2.00 एमएलडी क्षमता के जल संशोधन संयंत्र का शिलान्यास किया। उन्होंने रखोटा में जलशक्ति उपमंडल भद्रवाड़ में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 7.95 करोड़ से निर्मित होने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोत के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास भी किया। संवाद