मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक विजेता को सम्
मंडी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के अवसर पर सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विशेष बच्चों के विद्यालय सहयोग नागचला के तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस विद्यालय की भारती ने इटली में मार्च 2025 में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम में स्नो बोर्डिंग स्पर्धा में दो स्वर्ण, ऐल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में निर्मला ने एक स्वर्ण और एक रजत तथा राधा ने तीन रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया।
इस दौरान इंडिया टीम ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में आठ स्वर्ण, 18 रजत तथा सात कांस्य पदक हासिल किए थे। उप मुख्यमंत्री ने इन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे देई कार्यक्रम के तहत दस-दस हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। संवाद