फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुरुपयोग करने पर विभाग काटेगा पेयजल कनेक्शन

Sat, 01 Jun 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल शक्ति विभाग उप मंडल गोहर के तहत पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। पेयजल का उपयोग निर्माण और सिंचाई कार्यों में करने और जरूरत से ज्यादा पेयजल का भंडारण करने वालों के बिना नोटिस दिए पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गोहर उपमंडल के अंतर्गत कई पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर पेयजल योजना के जल स्रोतों में पानी की काफी ज्यादा कमी हो गई है। जलशक्ति विभाग को पेयजल सप्लाई करने की समस्या पेश न आए, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। निगरानी के लिए ने उपमंडल स्तर पर सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं की अगुवाई में टीमें गठित की हैं। ये टीमें हर पंचायतों के गांवों में जाकर सुबह और शाम औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दत्त राम ने बताया कि जहां भी पानी का दुरुपयोग पाया गया तो उस नल के कनेक्शन को मौके पर ही काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें