फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर में डेंगू ने फिर पसारे पांव, मरीज के पॉजीटिव आने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर क्षेत्र में एक बार फिर से डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। डैहर क्षेत्र के कांगू से दो और डैहर से एक मरीज तेज बुखार के चलते उपचार के लिए नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे था। जहां टेस्ट में एक मरीज डेंगू से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. जीवानंद जीवन ने डैहर और ततेली का दौरा किया और वहां पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। संदिग्ध मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें डेंगू से बचने के उपाय बताए। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश पंवार ने बताया कि डेंगू के मरीज के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्क कर दिया है। क्षेत्र में क्रीम भी बांटी जा रही है। उन्होंने लोगों से डेंगू को लेकर भयभीत न होने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की है।
....
क्या है डेंगूू
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्तूबर में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज के खून में डेंगू वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
साधारण डेंगू बुखार के लक्षण
-ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना
-सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
-आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है
-बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना
-गले में हल्का-सा दर्द होना
-शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना
...
यह बरतें एहतियात
-ठंडा पानी न पीएं, मैदा और वासी खाना न खाएं।
-खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें।
-इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी न खाएं।
-हल्का खाना खाएं, जो आसानी से पच सके।
-पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं।
-मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं, भूख से कम खाएं, पेट भर न खाएं।
-खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, नीबू पानी आदि खूब पीएं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें