फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेबीटी, डीएलएड के प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन खत्म

Sat, 18 Mar 2023 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की अगुवाई में चल रहे जेबीटी, डीएलए प्रशिक्षुओं ने शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार स्थगित कर दिया है। सोमवार को सभी प्रशिक्षुओं अपने-अपने कॉलेजों में कक्षाएं लगाएंगे। उधर संघ ने कहा है कि वह सिर्फ कक्षाओं का बहिष्कार खत्म कर रहे हैं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ जिला अध्यक्ष सबीर खान ने कहा कि जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में बीएड को शामिल करने के विरोध में मंडी जिला के सभी जेबीटी शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं का बहिष्कार पिछले 9 दिनों से जारी था। मंडी के सेरी चानणी में सामूहिक धरना प्रर्दशन किया गया। उन्होंने कहा कि इस बहिष्कार को जेबीटी प्रशिक्षुओं द्वारा 10वें दिन स्थगित कर दिया है। सोमवार से सभी प्रशिक्षु अपने-अपने संस्थान में लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका ये मतलब कतई नहीं है कि आंदोलन बंद हो गया है। प्रशिक्षु आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेंगे। शिमला में एक बड़ी रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें