फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में मेले पर गहराया विवाद, व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
व्यापार मेले के विरोध में प्रदर्शन करते जोगिंद्रनगर के व्यापारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के लक्ष्मी बाजार में लगे व्यापारिक मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने एसडीएम कार्यालय के बाहर व्यापारियों के साथ नारेबाजी कर मेले का विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शहर के लक्ष्मी बाजार में सज रहे व्यापारिक मेले में कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन हो रहा है। मेले में सुरक्षा मानकों को भी पूरा नहीं किया गया है। इस प्रकार के आयोजनों से शहर का कारोबार प्रभावित होगा। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप कर विवाद को सुलझाना चाहिए। एसडीएम कार्यालय पहुंचे कारोबारियों ने सुपर मार्केट का भी विरोध जताया है।
सुपर मार्केट के भवन मालिक राज शर्मा ने कहा कि निजी भवन में कारोबार को लेकर आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करवाने के बाद ही अनुमति ली गई है। शहर के कारोबारियों का विरोध समझ से परे है। उधर एसडीएम डॉ. विशाल वर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही विवाद सुलझेगा। इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें