फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हारगुनैण पंचायत के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत हारगुनैण में फसलों को तबाह कर रहे मवेशियों से परेशान किसानों ने जोगिंद्रनगर लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन किया। समस्या के समाधान को लेकर सरकार की उदासीनता पर दुख जताते हुए बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
वीरवार को हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया की अगुवाई में किसान अश्वनी, बृज लाल, बेली राम, ममता देवी, गीता, मंजू और कृष्ण ने बताया कि लावारिस मवेशियों, बंदरों के बाद रात के अंधेरे में खेतों में जंगली सुअर फसल तबाह कर रहे हैं। कहा कि कई चुनौतियों का सामना कर किसानों की फसलों को लावारिस मवेशी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

हारगुनैण और जिमजिमा पंचायत में यह समस्या विकराल होती जा रही है। विभाग, प्रशासन और मौजूदा सरकार ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से मवेशियों को छोड़ा जा रहा है। जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने कहा कि अगर विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वह क्षेत्र के किसानों और अन्य लोगों के साथ धरने-प्रदर्शन को और भी तेज करेंगे।
विज्ञापन

...
किसानों ने फसलों को हो रहे नुकसान के संबंध में ज्ञापन दिया है। इसके आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। प्रशासन भी इस समस्या के समाधान को लेकर प्रयासरत है।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें