फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मजदूरों की मांगों पर 20 को शिमला में प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी शहर के थनेड़ा में ​स्थित कामरेड ताराचंद भवन में आयोजित अ​धिवेशन में मौजूद पदा​धिकारी व सदस
विज्ञापन
मंडी। मजदूर संगठन के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, रेहड़ी-फड़ी, मनरेगा, निर्माण, फोरलेन, सीवरेज ट्रीटमेंट, सफाई मजदूर यूनियनें अपनी-अपनी मांगों को लेकर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान शिमला में प्रदर्शन करेंगी। मंडी के कामरेड ताराचंद भवन में आयोजित अधिवेशन में उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों पर पर्चा वितरण और बैठकों का दौर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मनरेगा और निर्माण मजदूरों के लाभ जारी न होने के चलते 20 जनवरी को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। आंगनबाड़ी यूनियन के 13 फरवरी को दिल्ली में हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में मंडी जिले से 50 प्रतिभागी भाग लेंगे। कहा कि धर्मपुर-कोटली-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग में निजी कंपनी की ओर से निकाले गए दो मजदूरों को जल्द काम पर लेने की मांग की।
यदि ऐसा नहीं किया गया तो 17 जनवरी से साइट पर निरंतर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण काॅरपोरेट घरानों का लाभ कुल लाभ में से आजादी के बाद पहली बार 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है और मजदूरों का हिस्सा कम हुआ है। कहा कि केंद्र सरकार ने काॅरपोरेट घरानों के लाभ को और बढ़ाने के उद्देश्य से श्रम कानूनों को खत्म करके चार संहिताओं में बदल दिया है। उसे आगामी नए वित्त वर्ष से लागू करने की योजना है। ऐसा होता है तो उस स्थिति में मजदूर यूनियनें राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, रेहड़ी-फड़ी वालों, राष्ट्रीय उच्च मार्गों, फोरलेन, रेलवे मजदूरों को श्रम कानूनों के अनुरूप वेतनमान और सुविधा देने की भी मांग की गई है। संवाद

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें