फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। दो माह से चौंतड़ा क्षेत्र के टिकरी मुशैहरा पंचायत में इंडेन की रसोई गैस न आने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने निवर्तमान पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार और किसान नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रणवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, रमेश, प्यार चंद, बिशन दास, पूर्ण चंद, शकुंतला, अनीता, सुषमा, प्रवीणा, शीला, अंजना, रेणु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। रविंद्र कुमार ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार और प्रशासन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर टिकरी मुशैहरा पंचायत और आसपास की पंचायतों में रसोई गैस उपलब्ध नहीं करवाई गई तो सभी किसान, गृहिणियां और आम उपभोक्ता चौंतड़ा में प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे। सोमवार को गैस उपभोक्ताओं शकुंतला देवी और अनीता ने कहा कि दो माह से टिकरी मुशैहरा सहित पूरे चौंतड़ा क्षेत्र में इंडेन कंपनी की रसोई गैस नहीं आई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि गैस संकट से निपटने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जो गैस आ भी रही है। उसे एक समान वितरित करवाने में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन असफल साबित हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चौंतड़ा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध नहीं करवाई गई तो समस्त जनता सड़क कर चक्का जाम करने को मजबूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें