फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में एनएच निर्माता कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
सरकाघाट में हिमाचल किसान सभा व अन्य संगठनों के द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बरती - फोटो : kathua news
विज्ञापन
धर्मपुर/सरकाघाट (मंडी)। अटारी से लेह वाया सरकाघाट-धर्मपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग 03 के कार्य में बरती जा रही ढील, अनियमितताओं, अवैध डंपिंग, दर्जनों घरों के गिरने के खतरे के खिलाफ मंगलवार को हिमाचल किसान सभा के बैनर तले सरकाघाट में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में चोलथरा व्यापार मंडल, एनएच प्रभावित संघर्ष समिति रखोह, नागरिक सभा सरकाघाट, मजदूर संगठन सीटू के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकाघाट बाजार में विरोध रैली निकाली। कंपनी, प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी पिछले तीन साल से राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण कर रही है। इसमें लापरवाही बरती जा रही है। कटिंग करने से चोलथरा, परसदा, रियूर, बनाल, बनेहरड़ी इत्यादि जगहों पर दो दर्जन मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
व्यापार मंडल चोलथरा के प्रधान बिहारी लाल और पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला आदि ने कहा कि कंपनी अवैध रूप से डंपिंग कर रही है। इससे जगह-जगह घरों को खतरा पैदा हो गया है। चोलथरा बाजार की सड़कें तोड़ दी गई हैं। विभिन्न संगठनों ने कंपनी पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। हिमाचल किसान सभा ने मंगलवार से कंपनी, प्रशासन, विधायक और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का बिगुल बजा दिया है। अब चोलथरा, रखोह, परसदा, बनाल-रियूर और बनेहरड़ी में अगले सप्ताह से सड़क रोको अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा किसान सभा अपने स्तर पर भी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन

किसान सभा ने एसडीएम की कार्यालय में उपस्थित न होने के लिए कड़ी निंदा की है। उन्हें प्रदर्शन और निर्माण कार्य से प्रभावित लोगों की समस्या के बारे में अवगत करवाया जाना था लेकिन वह धर्मपुर से चली गईं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीते दो मई को धर्मपुर में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक की कार्रवाई भी नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। यह प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें