फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फीले क्षेत्रों में सितंबर से शुरू होगी जनसांख्यिकी गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी प्रियांशु खाती ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ
विज्ञापन

जनगणना के दूसरे चरण में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी तरीके से जुटाए जाएंगे आंकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने किया। उन्होंने कहा कि मौसमी परिस्थितियों और संभावित बर्फबारी को देखते हुए जिले के बर्फीले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना सितंबर में ही पूरी की जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से आंकड़ों के संग्रहण और प्रबंधन में पारदर्शिता व सटीकता बढ़ेगी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हिमांशु और आनंद सोनी ने अधिकारियों व प्रगणकों को दायित्वों और डाटा संग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यशाला में एसडीएम, तहसीलदार समेत जनगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें