फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुंबई से ऊना के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुंबईकर हिमाचली एसोसिएशन ने सांसद कंगना रणौत को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मुंबई से ऊना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। मुंबईकर हिमाचली एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अमित राजपूत ने कहा कि मुंबई में कई हिमाचली रहते हैं लेकिन मुंबई से हिमाचल के लिए कोई भी सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। मुंबई से चंडीगढ़ तक 30 घंटों का सफर करने के बाद यात्रियों को अधिकतर समय आधी रात को चंडीगढ़ में ही गुजारना पड़ता है और कई बार रात के अंधेरे में कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटी हैं। यहां से फिर 9-10 घंटे का सड़क से सफर करने के बाद घर तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में मुंबई से ऊना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाए या फिर दो ट्रेन सेवाओं का ऊना तक विस्तार किया जाए। इसमें पहली ट्रेन सेवा बांद्रा-चंडीगढ़ एसएफ एक्सप्रेस और दूसरी संपर्क क्रांति-कोचूवली से चंडीगढ़ है। यदि इनका विस्तार ऊना तक कर दिया जाए तो इससे काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि कंगना इस मांग को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें