फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरा में सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने की उठाई मांग

Sat, 04 May 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश ने टिहरा में सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने की मांग उठाई है। पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा ने इस संबंध में सेना मुख्यालय नई दिल्ली के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैप्टन जगदीश वर्मा, महासचिव पूर्व लेफ्टिनेंट रमेश तपवाल, कोषाध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर रोशन लाल चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि समीरपुर, धर्मपुर, संधोल और भोरंज आदि स्थानों में भूतपूर्व सैनिकों की संख्या कम होने के बावजूद वहां पर सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर की सुविधा राजनीतिक प्रभाव के कारण दे दी गई है, लेकिन टिहरा क्षेत्र में अभी भी वंचित है।
उन्होंने कहा कि टिहरा क्षेत्र में लगभग 3000 से भी अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार हैं। मगर यहां पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा न होने से पूर्व सैनिकों में भारी रोष है। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सीएसडी कैंटीन सरकाघाट में जाकर धक्के खाने पड़ते हैं। पूर्व कैप्टन जगदीश वर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिकों की ओर से सेना मुख्यालय नई दिल्ली और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि टिहरा में जल्द एक सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें