फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बस सेवाओं के लिए उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जिले के दुर्गम सराज और छतरी क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं में भारी कमी के कारण स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र पहाड़ी और पिछड़ा होने के कारण परिवहन पर पूरी तरह निर्भर है, लेकिन सरकारी बसों की अनुपस्थिति या अनियमितता ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य एवं सराज सीपीआई (एम) नेता बिहारी लाल, भारतीय जनवादी नौजवान छतरी के चंद्रकांत वर्मा तथा अनिल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों छात्र मंडी, करसोग, रामपुर, कुल्लू और शिमला में पढ़ाई के लिए जाते हैं। मरीजों को इलाज के लिए करसोग, नेरचौक या शिमला ले जाना पड़ता है। कर्मचारी, मजदूर और छोटे व्यापारी भी रोजाना यात्रा पर निर्भर रहते हैं। निजी बसें और टैक्सियां महंगी होने से आम जनता की पहुंच से बाहर हैं।
उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण रूट वर्षों से बंद पड़े हैं। जहां बसें चलती भी हैं, समय-सारिणी अनियमित रहती है। ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों, अस्पतालों और बाजारों से जोड़ने वाली बसें नहीं हैं। इन नेताओं ने क्षेत्रवासियों की ओर से एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिमला को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मंडी-रिकांगपिओ, रामपुर-गाड़ागुशैणी, करसोग-छतरी, करसोग-गाड़ागुशैणी, करसोग-थुनाग, मंडी-छतरी, छतरी-मुद्रिका बस, शिमला-जंजैहली वाया शंकर देहरा, शिमला-काकड़ा धार बंजार से ठेंसर बस सेवाओं को प्रबंधन से क्षेत्र की परिवहन समस्या के समाधान के लिए तत्काल और उचित कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें