फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईपीएस पेंशन में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। ईपीएस-95 नेशनल एजिटेशन कमेटी की बैठक रविवार को डैहर में आयोजित की गई। इसमें संगठन के करीब दो दर्जन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी तोता राम ठाकुर ने की। इस दौरान ईपीएस पेंशन में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के सचिव नंद लाल वर्मा ने कहा कि ईपीएस पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं और अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन की आगामी बैठक 11 अक्तूबर को बिलासपुर के लंगट गांव में आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में दिल्ली में एसीसी गगल सीमेंट कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा ईपीएस पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चलाए जा रहे संघर्ष पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर इंदर सिंह, मोहिंद्र सिंह, बाबू राम, प्रेम लाल चौधरी, बली राम, काली दास और प्रभ दयाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें