फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल्ली के रोहित पहलवान बने विजेता

Thu, 19 Jun 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। सरकाघाट की ग्राम पंचायत देव ब्राड़ता चौक स्थित कामेश्वर देव मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले और दंगल का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित दंगल में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद दिल्ली के रोहित पहलवान ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। होशियारपुर के नवू पहलवान उपविजेता रहे। दंगल कमेटी ने विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया। दंगल में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चंद्र मोहन शर्मा ने शामिल होना था, लेकिन रिश्तेदार की अचानक मौत के कारण वह इसमें शामिल नहीं हुए। उन्होंने आयोजन कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने भी अपनी ओर से कमेटी को 21 हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें