फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिकारी माता मंदिर में दिल्ली के आढ़ती ने दान किए कंबल

विज्ञापन
शिकारी देवी मंदिर में कंबले दान करते दिल्ली का दंपति। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में सेब के आढ़ती नरेश ढल और उनकी धर्मपत्नी अर्चना ढल ने शिकारी माता मंदिर में कंबल दान किए। नरेश ढल की शिकारी माता के प्रति गहरी आस्था है, जो उनके पिता स्वर्गीय किशन लाल ढल के समय से चली आ रही है। नरेश ढल ने बताया कि वह हर साल शिकारी माता के दर्शन के लिए आते हैं और माता के प्रति उनकी श्रद्धा अटूट है।
विज्ञापन

इस बार उन्होंने मंदिर में कंबल दान कर अपनी भक्ति व्यक्त की। यह दान ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगा। नरेश और अर्चना का कहना है कि माता की कृपा से उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उनकी यह वार्षिक यात्रा न केवल उनकी आस्था को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी उजागर करती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट ने ढल दंपती का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें