मंडी। सराजघाटी के आराध्य देवता मार्कण्डेय ऋषि और कोटलू देवता अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी में शिरकत करने के लिए अपने अपने मूल स्थानों से निकल चुके हैं। इन दिनों वह बल्ह घाटी के दौरे पर निकले हैं। यह 16 फरवरी को अपने अपने मूल स्थानों से निकले हैं। ऐसे में यह अपने भक्तों के घरों में मेहमानबाजी कर रहे हैं। दर्जनों देवलुओं के संग ढोल नगाडों के साथ इनका बल्ह का का दौरा चला हुआ है। यह दौरा सात मार्च तक जारी रहेगा और 8 मार्च को यह देवता मंडी के भूतनाथ मंदिर में विराजमान होंगे। पुजारी रंजीत शर्मा ने बताया कि वह देवता के रथ के साथ निकल चुके हैं और 8 मार्च को मंडी पहुंच जाएंगे।